नेतवापुर पेट्रोल पंप के पास की घटना
-शव को नीचे उतरवाकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा/ रोसयाबाजार। क्षेत्र के नेतवापुर पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह बगीचे में शीशम के पेड़ से युवक का शव लटका मिला। लोगों ने शव को देखकर शोर मचाया। मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसओ अनिल कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान सूरज चौहान (22 वर्ष) पुत्र दयाराम चौहान निवासी ग्राम चपरा पूर्वी टोला खालेपुर्वा के रूप में हुआ। घर और गांव वालों का कहना है कि सूरज सुबह घर पर था। उसकी मानसिक स्थिति तीन-चार साल से ठीक नहीं थी। वह अकेले ही इधर-उधर घूमता रहता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव का अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा। घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।