फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अनियंत्रित ट्रक ट्रांसफार्मर से टकराया, बड़ा हादसा होने से बचा

Fri, 16 Feb 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएमसीटी मार्ग के बीमापार चौराहे की घटना
विज्ञापन


- बिजली निगम के कमियों ने जेसीबी से हटवाया ट्रक, चालक फरार
- देर शाम तक नहीं बहाल हो सकी बिजली आपूर्ति

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। बीएमसीटी मार्ग के बीमापार चौराहे के पास अनियंत्रित ट्रक सड़क के किनारे स्थित ट्रांसफार्मर से टकरा गया। जिसके बाद ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकलने लगी। स्थानीय लोगों ने विद्युत उपकेंद्र मेंहदावल पर सूचना दी। जिसके बाद आपूर्ति रोकी गई। इससे बाद बड़ा हादसा होते-होते टल गया। देर शाम तक बिजली निगम के कर्मी बिजली आपूर्ति बहाल करने में लग रहे। लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। लगभग पांच हजार की आबादी को पूरे दिन बिजली नसीब नहीं हो सकी।
शुक्रवार की सुबह 7 बजे एक ट्रक बीमापार मोहल्ले के पास स्थित बिजली के ट्रांसफार्मर से बेकाबू होकर जा टकराया। इस दौरान तेज आवाज के साथ ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही छाजन व पक्की दीवार तक टूटकर बिखर गई। घटना के बाद ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकलने लगी। आग लगने की संभावना बनते देख स्थानीय लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए बिजली आपूर्ति बाधित कराई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद अवर अभियंता मनोज कुमार श्रीवास्तव बिजली कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी के माध्यम से ट्रक को ट्रांसफार्मर के पास से हटवाया गया। पूरे दिन मरम्मत का कार्य चलता रहा, लेकिन बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। लगभग पांच मोहल्ले के लोगों को बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ा। घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है।
विज्ञापन

अवर अभियंता मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ट्रक चालक की लापरवाही से बिजली निगम को काफी नुकसान हुआ है। संबंधित ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए मेंहदावल थाने में तहरीर दी जा रही है। साथ ही बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए लगातार मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें