फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मछली पकड़ने गए व्यक्ति का आमी नदी में उतराया मिला शव

Fri, 21 Feb 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मुस्तफा। फाइल फोटो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद के मोहीउद्दीनपुर गांव के निवासी एक 55 वर्षीय बुजुर्ग का शव गांव के ही करीब आमी नदी में उतराया हुआ मिला। वह व्यक्ति शौक से मछली पकड़ने के लिए नदी के किनारे गया हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोहीउद्दीनपुर गांव के निवासी मोहम्मद मुस्तफा उर्फ जग्गन गुरुवार को मछली पकड़ने के लिए आमी नदी पर गए हुए थे। देर शाम तक जब वह नहीं लौटे तो उनके परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। देर रात उनका शव जंगल ऊन गांव के पास नदी में उतराया हुआ मिला।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि उनके एक पुत्र मो. इमरान तथा एक पुत्री सबीना खातून हैं। पुत्र इमरान सउदी अरब में रहता है, जबकि सबीना शादीशुदा है तथा मुंबई में रहती है। उनकी पत्नी नूरजहां भी बेटी के पास मुंबई गई हैं। घर में केवल उनकी पुत्रवधू और दो पोते रहते हैं।
विज्ञापन

परिजनों को सूचना दे दी गई है तथा वह देर रात तक आएंगे। पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें