फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में व्यक्ति का हाईवे के किनारे मिला शव

Thu, 09 May 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- खलीलाबाद क्षेत्र के भदांह मार्ग की घटना, शिनाख्त नहीं
विज्ञापन

- पंचनामा की कार्रवाई कर शव को मोर्चरी में रखवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित भदांह मार्ग के पास बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई लेकिन पहचान नहीं हो सकी है। शख्स के चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

हाईवे मलोरना के पास एक व्यक्ति का शव देखकर स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि भोर में शव की सूचना के बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मलोरना के पास भदांह लिंक मार्ग के किनारे खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा था। जिसकी उम्र लगभग 55 वर्ष बताई गई। आसपास के लोगों से शव के शिनाख्त का प्रयास किया गया। इसके बाद भी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव के पंचायतनामा की विधिक कार्रवाई पूरी करके जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में शव को रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें