फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 70 वर्षीय महिला का पोखरे में मिला शव

Fri, 21 Feb 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हरिहरपुर के शास्त्रीनगर निवासी वृद्ध महिला का शव शुक्रवार की भोर में नगर पंचायत कार्यालय के पीछे स्थित पोखरे में उतरता हुआ मिला है। परिजनों के अनुसार महिला का मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
विज्ञापन

नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड नंबर सात के शास्त्रीनगर निवासी चंद्रेश चतुर्वेदी पुत्र रमेश चंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात में उसकी 70 वर्षीय मां चंदा देवी भोजन और दवा खाने के बाद रोज की भांति बिस्तर पर सो गईं। देर रात पिता रमेश चंद्र की आंख खुली तो देखा कि मां चंदा देवी बिस्तर पर नहीं हैं। आनन-फानन में तलाश शुरू की गई लेकिन पता नहीं चल सका।
शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि नगर पंचायत कार्यालय पीछे स्थित पोखरे में एक बुजुर्ग महिला का शव उतराया हुआ मिला है। परिजनों ने उनकी पहचान चन्दा देवी के रूप में की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत महिला के बेटे चंद्रेश के अनुसार वह मानसिक रूप से बीमार थीं और लखनऊ में उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें