फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दोपहर में बिना बताए घर से निकला, सुबह मिला युवक का शव

Sat, 22 Apr 2023 04:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर।
विज्ञापन
दुधारा थाना क्षेत्र के करमाखान गांव निवासी मृतक सुनील कुमार गुप्ता के रोते बिलखते परिजन।संवाद
विज्ञापन

संतकबीरनगर जिले में दुधारा क्षेत्र के करमा खान के रहने वाले युवक का शव शुक्रवार को गांव से 500 मीटर दूर कड़जा गांव के दक्षिण सीवान में खेत में मिला। सूचना पर आसपास के गांवों के लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक के नाक से खून निकला था और गले में गोले का निशान था। शव की स्थिति देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है। घरवालों ने बताया कि वह बृहस्पतिवार दोपहर को बिना बताए घर से निकला था।

विज्ञापन


करमा खान गांव निवासी 27 वर्षीय सुनील गुप्ता पुत्र स्वर्गीय हंसराज गुप्ता मुंबई में बढ़ई का काम करता था। करीब डेढ़ महीने पहले वह घर आया था। बृहस्पतिवार को दिन में तीन बजे परिजनों को बिना कुछ बताए ही बाइक लेकर घर से निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

शुक्रवार को करमा खान से 500 मीटर दूर कड़जा गांव के दक्षिण सीवान में कुछ लोगों ने खेत में सुनील गुप्ता का शव देखा और शोर मचाया तो आस-पास के गांवों के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर एसओ अनिल कुमार दूबे और अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल पर युवक की बाइक नहीं मिली।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर एयरपोर्ट का होगा विस्तार, 100 करोड़ से होगा शिफ्टिंग का काम

विज्ञापन

एसपी, एएसपी ने फॉरेंसिंक टीम के साथ पहुंच कर की जांच

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के दोनों नाक से खून निकलने और गले में गोले का निशान था। लोग शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका जाहिर किए। पीड़ित पत्नी रीता देवी ने बताया कि उसके पति सुनील गुप्ता अक्सर शाम को अपने दोस्तों के साथ शराब पीने घर से बाहर जाते थे। पत्नी ने हत्या की आशंका जाहिर की है।

युवक के भाई अनिल गुप्ता और मां कमलावती ने बताया कि उसके परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। शव देखने से ऐसा लग रहा है कि सुनील की हत्या की गई है। एसओ अनिल दूबे ने बताया कि युवक की बाइक का पता अब तक नहीं चला है। परिजनों ने शव मिलने की सूचना दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: ईदी की चाहत... गले सबके मिलेगें मगर उन जैसी दावत कैसे दें

एसपी सत्यजीत गुप्ता, एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ दीपांशी राठौर, एसओजी टीम प्रभारी श्रीप्रकाश यादव और फॉरेंसिंक टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिंक टीम ने जांच कर नमूना जुटाया। एसपी ने पीड़ित परिजनों और आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई।

एसपी ने बताया कि पीड़ित परिजनों ने बताया कि परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। उसके बाद जैसी स्थिति होगी, वैसी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें