फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बालक की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली, फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता बालक की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली, फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे एसपी
विज्ञापन

धनघटा/संतकबीरगर। कोतवाली क्षेत्र के मटिहना मोहल्ले से लापता सात वर्षीय बालक का शव दूसरे दिन महुली क्षेत्र के कठिनइया नदी के पुल के पास टिकुईकोल चौबे के सीवान में रविवार को मिला। बालक के दोनों हाथ और गले को धोती की पट्टी से बांधा गया था। पीड़ित मां ने मोहल्ले के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। फोरेंसिक टीम के साथ एसपी मौके पर पहुंच गए और घटना की तहकीकात की।
खलीलाबाद के मटिहना मोहल्ले का सात वर्षीय अरुन पुत्र स्वर्गीय श्यामसुंदर शनिवार को सुबह नौ बजे घर से अचानक लापता हो गया। पीड़ित मां प्रमिला देवी ने बेटे की काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया। रविवार को महुली क्षेत्र के हरिहरपुर-महुली मार्ग पर कठिनइया नदी के निकट मुख्य सड़क के किनारे टिकुई कोल सीवान में गेहूं के खेत में अरुन का शव मिला। थोड़ी ही देर में आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बालक का गला धोती की पट्टी से कसा था और दोनों हाथ बंधे थे। मौके पर चूड़ी के टुकड़े के अलावा बिंदी भी मिली। एसओ केडी सिंह, चौकी प्रभारी मनोज कुमार पटेल, एसएसआई प्रमोद कुमार यादव मौके पर पहुंच गए। बाद में एसपी डॉक्टर कौस्तुभ, सीओ राम प्रकाश के साथ ही फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने नमूने जुटाए और गहराई से जांच की। पीड़ित मां प्रमिला देवी ने मोहल्ले के ही एक युवक पर बेटे की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को कठिनइया नदी के किनारे फेंकने का आरोप लगाया है। पीड़ित मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मटिहना मोहल्ले के सात वर्षीय अरुन के लापता होने के संबंध में रविवार को ही कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। दूसरे दिन बालक का शव महुली क्षेत्र के कठिनइया नदी के किनारे सीवान में मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। दर्ज मुकदमे को ही तरमीम करते हुए धारा बढ़ा दी जाएगी। मामले में एसओजी टीम को भी लगाया गया है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। -डॉक्टर कौस्तुभ, एसपी
बेटे का शव देख फफक पड़ीं मां
धनघटा। महुली क्षेत्र के कठिनइया नदी के किनारे टिकुई कोल गांव के सीवान में पड़े बेटे का शव देख कर मां फफक पड़ीं। सिर्फ यहीं कह रही थी दबंग युवक ने उसके बेटे को छीन लिया, लेकिन युवक का नाम लेने से डर रही थीं। उसे इस बात का डर सता रहा था कि दबंग युवक कहीं परिवार के किसी और सदस्य के लिए खतरा न बन जाए।
विज्ञापन

खलीलाबाद के मटिहना मोहल्ला निवासी पीड़ित मां प्रमिला देवी ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व उनके पति की मौत हो गई थी। उसके बाद वह अपने तीन बच्चों के साथ बेबसी भरी जिंदगी गुजार रही हैं। उसकी कमजोरी की वजह से मोहल्ले का युवक हमेशा उसे परेशान करता रहता है। उसने आशंका जताई कि मोहल्ले का ही युवक उसके बेटे का मार डाला। महिला ने बताया कि उनके दो बेटे और एक बेटी है। वह मजदूरी करती हैं। उसी के सहारे अपने बच्चों भरण-पोषण करती हैं। उनके करुण कंद्रन से मौजूद लोग की आंखें भर आईं। एसपी ने भरोसा दिया कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें