फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से लापता युवक की नाले में मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन से लापता युवक की नाले में मिली लाश
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी पुलिस की नजर
मेंहदावल (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के महदेवा गांव के पास स्थित नाले में बृहस्पतिवार को एक युवक का शव मिला। शव की पहचान बखिरा क्षेत्र के दुर्गजोत गांव निवासी 40 वर्षीय कलीम के रूप में हुई। पुलिस की जांच में पता चला कि युवक दो दिन पहले घर से लापता है। पीड़ित परिजनों ने बखिरा पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर भी दी थी। पुलिस की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है।
एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि बखिरा क्षेत्र के दुर्गजोत गांव निवासी 40 वर्षीय मोहम्मद कलीम पुत्र रियासत अली की लाश महादेवा गांव के समीप नाले में मिली। पीड़ित बेटे कुतुबुद्दीन ने बताया कि 17 अक्तूबर को बखिरा पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पिता सोनौरा गांव जाने की बात बताकर घर से निकले थे। वापस घर नहीं आए। तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को पिता की लाश नंदौर से महदेवा जाने वाली सड़क के किनारे स्थित नाले में मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें