फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: समय माता मंदिर पोखरे में मिला शव, शिनाख्त नहीं

Tue, 23 Jul 2024 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के समय माता मंदिर पोखरे में सोमवार शाम एक युवक का शव पाया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भिजवा दिया। साथ ही पुलिस सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यम से शव की शिनाख्त में जुट गई।

सुबह 11 बजे के आसपास युवक ने मृतक को डूबते हुए देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कोतवाल सतीश कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए। पुलिस को घाट पर कपड़ा बरामद हुआ। जांच-पड़ताल के बाद डूबने की पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि समय माता मंदिर परिसर में स्थित पोखरे में डूबे व्यक्ति की गोताखोरों की सहायता से तलाश कराई गई, जिसके बाद शव मिला है। शव को मौके पर उपस्थित भीड़ से पहचान करवाई गई। पहचान न होने के बाद प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। इसके संबंध में स्थानीय सभासद से तहरीर प्राप्त कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें