फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शराब की दुकान के पास गड्ढे में मिला शव, शिनाख्त नहीं

Sun, 31 Aug 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के पिपरा बोरिंग बघौली मार्ग पर रविवार को अब्बासगंज गांव के पास स्थित शराब की दुकान के बगल में पानी से भरे गड्ढे में एक अज्ञात युवक का शव मिला। लोगों की सूचना पर पहुंचे एसओ दुधारा इंद्रभूषण सिंह की अगुवाई में पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। एसओ इंद्रभूषण सिंह ने बताया कि दुधारा थाना क्षेत्र के पिपरा बोरिंग बघौली मार्ग पर स्थित शराब की दुकान के पास सड़क किनारे बने गड्ढे में एक शव संदिग्ध हालात में पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। शव से तेज दुर्गंध आ रही थी। शव की हालत देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि शव दो-तीन दिन पुराना हो सकता है। युवक की उम्र 35 वर्ष के आसपास है।
विज्ञापन

उसके शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। एसओ इंद्रभूषण सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें