फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नदी में उतराया मिला शव, करा दिया गया प्रवाहित

Sat, 06 Jul 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मेंहदावल क्षेत्र के बेलौली तटबंध के पास मिला था शव, वीडियो वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र में राप्ती नदी में बृहस्पतिवार की शाम बेलौली गांव के पास लोगों ने नदी में उतराया शव देखा। शव बांध के पास पड़ा हुआ था। जानकारी के बाद माैके पर भीड़ जुट गई। चर्चा है कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिना जांच-पड़ताल शव को नदी में प्रवाहित करा दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता।


बेलौली स्थित राप्ती नदी के किनारे बृहस्पतिवार को कुछ युवक बैठे थे। युवकों ने नदी में उतराया शव देखा। इसकी जानकारी होने पर नदी के किनारे ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि सूचना पर नौलखा चौकी से पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बिना पंचनामा और पोस्टमार्टम कराए शव नदी में प्रवाहित करा दिया। पुलिस की मौजूदगी और शव नदी में प्रवाहित कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना किसी कार्रवाई के शव नदी में प्रवाहित करा दिए जाने का मामला चर्चा में है और इस पर सवाल उठ रहे हैं। वायरल वीडियो में डायल 112 का वाहन और पुलिसकर्मी दिख रहे हैं। इस संबंध में मेंहदावल एसओ रामकृपाल सिंह ने बताया कि राप्ती में शव मिलने की कोई सूचना नहीं है। वहीं, सीओ मेंहदावल केशवनाथ ने भी नदी में शव मिलने के मामले पर अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें