फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: राप्ती नदी में मिले मां-बेटे के शव

विज्ञापन
मेंहदावल थाना क्षेत्र में राप्ती नदी में महिला और बच्चे का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
राप्ती नदी में मिले मां-बेटे के शव
विज्ञापन

मेंहदावल पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नदी से निकलवाया
गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के रिगौली के रहने वाली है महिला
मेंहदावल(संतकबीरनगर)। थाना क्षेत्र नोगौ गांव के पास राप्ती नदी में रविवार सुबह ग्रामीणों ने महिला और मासूम बच्चे के शव को देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से नदी से दोनों शवों को निकलवाया। मौके पर पहुंचे लोगों ने शवों की पहचान मां-बेटे के रूप में की।
विज्ञापन

मेंहदावल के एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि रविवार सुबह राप्ती नदी में दो लोगों के शव मिलने की सूचना मिली। इसके बाद शवों की पहचान कराने की कोशिश की गई। शवों की पहचान गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के रिगौली निवासी सरोज (35) पत्नी राघव प्रसाद चौरसिया और उसके आठ माह के बेटे कान्हा के रूप में की गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि महिला दिमागी रूप से कमजोर
थी। दो दिनों पहले घर से मासूम के साथ लापता हो गई थी। उसकी खोजबीन की जा रही थी। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें