पौली ब्लाक में अभिलेख का निरीक्षण करते डीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी
रोसयाबाजार। विकास खंड पौली कार्यालय का बुधवार को डीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। इस दौरान ब्लाॅक कर्मियों का अभिलेख खंगाला। साफ-सफाई के साथ ब्लाॅक कार्यालय पर समय से उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
डीडीओ प्रेम प्रकाश तिवारी बुधवार को दोपहर बाद ब्लाॅक मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कर्मियों से विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए कहा। कार्यों में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने ब्लाॅक में रजिस्टर और कागजात के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा। बीडीओ श्वेता वर्मा, एडीओ आईएसबी जितेंद्र सिंह, सीएम फेलो अंकित तिवारी, एकाउंटेंट विश्वविजय पांडेय, सचिव राजेश यादव, समाज कल्याण से उदय सिंह, एपीओ मेराजुल हक, विशाल शर्मा, चेतराम आदि मौजूद रहे।