फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीडीपीओ और एनआरएलएम कार्यालय में अव्यवस्था से नाराज दिखे डीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। डीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ने मंगलवार को नाथनगर ब्लॉक का मुआयना किया। इस दौरान एनआरएलएम कार्यालय पर तैनात कर्मियों के सटीक जवाब नहीं मिलने पर झल्ला गए। उन्होंने सीडीपीओ कार्यालय पर बेतरतीब तरीके से रख-रखाव देख नाराजगी जाहिर की। इसके बाद बीडीओ कार्यालय में बैठकर एक-एक पत्रावली का गहनता पूर्वक जांच कर अधूरे अभिलेख पूरा करने को कहा। इस दौरान कर्मचारियों की सांसें अटकी रहीं।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को डीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। निर्माणाधीन बीडीओ आवास की धीमी प्रगति कार्य पर वह नाखुश दिखे। पूर्व में हुए पौधरोपण के बारे में जानकारी लेकर पौधों की स्थिति जानी। साथ ही परिसर में साफ-सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद वह राष्ट्रीय आजीविका मिशन कार्यालय पहुंचे और बीएमएम राघवेंद्र पाल और ममता यादव से समूह संबंधी जानकारी मांगी। योजना के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की। लक्ष्य के अनुरूप समूह गठन में लापरवाही मिलने पर तेजी लाने की बात कही।
डीडीओ परिसर भ्रमण करते हुए सीडीपीओ कार्यालय पहुंचे तो सामान का रख-रखाव ठीक नहीं था। पौष्टिक आहार फर्श पर बिखरे थे। कार्यालय में अभिलेख रख-रखाव भी ठीक नहीं था। गंदगी फैली थी। परिसर में अव्यवस्था और गंदगी देखकर उन्होंने दो दिन के भीतर सफाई व्यबस्था चाक-चौबंद कराकर बीडीओ विवेकानंद मिश्र को फोटो भेजने के निर्देश दिए। इसके बाद बीडीओ कक्ष में बैठकर वित्तीय पत्रावली की बारीकी से जांच किया। आवास, विधायक, सांसद निधि संबंधी अभिलेख की गहनता पूर्वक जांच की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभिलेख के अनुरूप परियोजनाओं में हुए कार्यों का टीम गठित कराकर सत्यापन कराएंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर बीडीओ विवेकानन्द मिश्र, एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी, एपीओ मनरेगा मेराजुल हक, एडीओ आइएसबी अभय प्रताप सिंह, प्रभारी सीडीपीओ विद्या रानी पाल, लेखाकार दीपक सिंह, विनय तिवारी, संदीप शुक्ला, दिलीप कुमार, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें