हकीमपुर गांव में जन समस्या सुनते चकबंदी विभाग के अधिकारी
धनघटा। क्षेत्र के हकीमपुर गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं की जानकारी लेने बुधवार को डीडीसी चंद्रेकश सिंह और एसओसी हकीमपुर गांव में पहुंचे और लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए।
हकीमपुर गांव में चकबंदी प्रक्रिया के तहत चक निर्धारण का काम चल रहा है। पूर्व में चकबंदी के दौरान डेबरी, मल्लेपुर आदि गांव में विवाद हो गया था। उसके मद्देनजर दोनों अधिकारियों ने किसानों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। किसानों ने कहा कि चकबंदी विभाग के लोग निष्पक्ष रूप से कम करें, तो कहीं भी किसी भी तरह का विवाद नहीं होगा। किसानों का कहना था कि चकबंदी विभाग के लोग जब दबाव में आकर गलत काम करते हैं तो गरीब किसान को नुकसान होता है। पैसे वाले इसका लाभ लेते हैं। इस पर चकबंदी विभाग के अधिकारियों ने कहा कि कहीं पर भी किसी तरह की कमी नहीं होने पाएगी। अगर कोई कर्मचारी-अधिकारी किसी के साथ गलत काम करते हैं, तो इसकी सूचना चकबंदी विभाग के उच्च अधिकारियों को देनी चाहिए, जिससे जांच के बाद संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि राणा प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।