फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत कबीर नगर: डीसीएम पेड़ से टकराकर मंदिर परिसर में घुसी, चार घायल

Sat, 18 Feb 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बेलहर थाना क्षेत्र के घुसकपुर गांव पास पेड़ टकराई डीसीएम।संवाद
विज्ञापन
मेंहदावल से चावल उतारकर गोंडा जा रही थी गाड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के रुधौली-दुर्गजोत मार्ग पर स्थित घुसुकपुरवा में शनिवार सुबह अनियंत्रित होकर एक डीसीएम पेड़ से टकराने के बाद मंदिर परिसर में घुस गई। डीसीएम में सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।
शनिवार की सुबह एक डीसीएम मेंहदावल से चावल उतारकर गोंडा जा रही थी। बेलहर थाना क्षेत्र के घुसुकपुरवा गांव के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए पास में शिव मंदिर परिसर में घुस गई। गनीमत रहा कि मंदिर के अंदर नहीं पहुंची अन्यथा जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालु भी घायल हो जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीएम में सवार चालक श्याममोहन चौधरी, कन्हैयालाल, जितेंद्र, मानस निवासी गुनौरा झिलाही मनकापुर गोंडा घायल हो गए। मौके पर उपस्थित लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। एसओ अमित कुशवाहा ने एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को सीएचसी मेंहदावल भिजवाया। एसओ अमित कुशवाहा ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाकर डीसीएम को मंदिर परिसर से निकाल दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें