फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शहर के छोटे सरौली में दिनदहाड़े चोरी

Thu, 27 Apr 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर में छोटी सरौली में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े खाली मकान में खिड़की का ग्रिल तोड़ कर चोरों ने जेवरात सहित कई सामान चुरा लिया। देर शाम परिवार का युवक घर पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरु की।
विज्ञापन

बखिरा क्षेत्र के नरायनपुर निवासी शैलेश यादव शहर के छोटी सरौली में जमीन खरीदकर घर बनवाएं हैं। वह बरदहिया बाजार में अपने मित्र की दुकान पर आधार कार्ड बनाने का काम करते हैं। उनके छोटे भाई सर्वेश यादव ने बताया कि परिवार के लोग जरूरी कार्य से अंबेडकरनगर गए थे।
वह भी काम से बाहर चले गए थे। घर खाली था। देर शाम घर लौटे तो खिड़की का ग्रिल टूटा मिला। अंदर गए तो कि कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। बॉक्स टूटा मिला और उसमें रखा जेवरात आदि सामान गायब थे। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें