फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों की स्नातक और बेटों की इंटर तक की पढ़ाई मुफ्त होगी: ओम प्रकाश

Sun, 14 Jan 2018 11:17 PM IST
santkabirnagar
विज्ञापन
स्‍कूल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो 
हैंसर। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सरकार बेटियों की पढ़ाई बीए तक और बेटों की पढ़ाई इंटर तक मुफ्त करने जा रही है। वह रविवार को धनघटा के राम अवध चिल्ड्रेन एकेडमी में आयोजित अति दलित अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं। 
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि पिछड़े समाज में तमाम ऐसी जातियां हैं, जिन्हें अभी तक आरक्षण का लाभ नहीं मिल सका। उनके बच्चे आज भी सरकारी नौकरियों एवं सरकारी योजनाओं से वंचित है। इस विसंगति को दूर करने के लिए पिछड़े और दलित समाज को तीन भागों में विभाजित किया जाएगा। जिससे अति पिछड़े, अति दलित समाज के लोगों को मंडल कमीशन का लाभ मिल सके। कहा कि दिव्यांगजनों को अब हर जगह पांच फीसदी आरक्षण दिया जाएगा और राजकीय परिवहन निगम की बसों से वह देश के किसी भी कोने तक निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। मंत्री ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को स्वेटर वितरण करने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में धन भेज दिया गया है। सरकार ऐसा कानून बना रही हैं, जिसमें बच्चों को स्कूल न भेजने वाले अभिभावकों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। बसपा और सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारी पार्टी ने दोनों की हवा निकाल दी हैं, अब वे सत्ता में नहीं आने वाले है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जो काम अब तक की सरकारें नहीं कर सकी हैं। वह काम हमारी सरकार कर रही हैं। इसके पूर्व उन्होंने राम अवध चिल्ड्रेन एकेडमी के भवन का शिलान्यास किया। सम्मेलन को बृजभूषण मिश्र, महेंद्र प्रताप राजभर, गोविंद वर्मा, रविशंकर राजभर आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें