विकास खंड बेलहर के ग्राम पंचायत कोलकी चमरसन गांव के लोगों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। गांव के लोगों का आरोप था कि गांव के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम में चयनित होने के बाद अपात्र लोगों को लोहिया आवास का आवंटन कर दिया गया, जबकि पात्र वंचित रह गए।
यह भी आरोप लगाया कि समाजवादी पेंशन, इंदिरा आवास आवंटन में भी गड़बड़ी की गई है। आरोप है कि विवाहित बेटी को पुत्रवधू बनाकर फर्जी तरीके से आवास दे दिया गया। गांव के लोगों ने जिलाधिकारी को मांग पत्र देकर जांच कराने की मांग की और पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की गुहार लगाई।
प्रदर्शन करने वालों में अशोक, राम उजागिर, राजेंद्र, नरेश, रामकेवल, सावित्री, कमलावती, मंजू, रामजतन, राधिका, धर्मेंद्र, छोटेलाल, मनोज कुमार, जोगेंद्र, शेरबहादुर, शकील अहमद, शीला सहित तमाम लोग शामिल रहे।