फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पोर्टल पर अपलोड होगा विद्यालय के खिलाड़ियों का डाटा

Sun, 22 Sep 2024 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सभी स्कूलों से खेल सुविधाओं की मांगी गई रिपोर्ट
विज्ञापन

- महानिदेशक स्कूल शिक्षाने डीआईओएस व बीएसए को किया निर्देशित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में पढ़ाई के साथ अच्छे खिलाड़ी भी तैयार किए जाएंगे। सरकारी और निजी स्कूलों में खेल सुविधाओं के बारे में जानकारी के लिए डाटा मांगा गया है। इसके लिए विभाग ने एक वेब पोर्टल तैयार किया है। जिस पर स्कूल के खिलाड़ियों का डाटा अपलोड करना होगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने डीआईओएस व बीएसए को निर्देशित किया है।
विज्ञापन


निर्देश में बताया गया है कि जिले के सभी स्कूल अपने यहां खेल शिक्षक, मैदान और अन्य खेल सुविधाओं से जुड़े विवरण इस पोर्टल पर अपलोड करेंगे। जिससे जिला, मंडल व राज्य स्तर पर अलग-अलग खेलों की टीमें तैयार की जा सकें। जिले में 1246 परिषदीय व 20 सरकारी 34 सहायता प्राप्त 246 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय संचालित है। एक विद्यालय एक खेल प्रोग्राम के तहत स्कूलों से अच्छे खिलाड़ी तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने डीआईओएस व बीएसए को पत्र भेजकर निर्देशित किया है कि वह सभी सरकारी व निजी स्कूलों में खेल सुविधाओं से जुड़ा ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करें। शत प्रतिशत पंजीकरण कराना अनिवार्य है। एक विद्यालय एक खेल प्रोग्राम के तहत विद्यालय एक दूसरे के खेल संसाधनों का उपयोग भी कर सकेंगे। इसके लिए डीआईओएस को नोडल बनाया गया है। डीआईओएस हरिश्चंद्र नाथ ने बताया कि पत्र प्राप्त होने के बाद सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को इस संबंध में निर्देश दिए जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें