फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक में मिलीं कमियां, जल्द दूर करने का निर्देश

Sun, 22 Sep 2024 03:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कुशीनगर के स्वशासी मेडिकल कॉलेज में एक अक्तूबर से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू कराने को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं। शनिवार को सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने हरका में बने मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान कमियां मिलने पर उन्होंने जल्द दूर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर हरका में बने एकेडमिक ब्लॉक का निरीक्षण करने पहुंची सीडीओ ने सबसे पहले लैब को देखा। लैब में एग्जास्ट नहीं होने पर उन्होंने कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों को तत्काल एग्जास्ट की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इसके बाद किचन को उन्होंने देखा, यहां भी हवा निकलने के लिए एग्जास्ट नहीं होने पर नाराजगी जताई। लैब व किचन में एग्जास्ट की व्यवस्था करने की बात कही। शौचालय का निरीक्षण करने के दौरान सीडीओ ने पाया कि टाइल्स की गुणवत्ता ठीक नहीं है और दरवाजा भी ठीक से नहीं लगा है। इस पर उन्होंने आवश्यक निर्देश दिया। कहा कि शीघ्र ही इन कमियों को दूर करें ताकि पढ़ाई शुरू कराने के दौरान किसी तरह की कोई बाधा उत्पन्न न हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें