फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एडवांस बिल जमा करने के बाद भी छाया अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मगहर। नगर पंचायत क्षेत्र के मगहर फीडर से जुडे प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ता एडवांस मीटर रिचार्ज के बावजूद विद्युत आपूर्ति से वंचित हैं। जहां घरेलू उपभोक्ताओं को रिचार्ज के लगभग ढाई से तीन घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो रही है, वहीं रेडिमेड उद्योग से जुडे़ एक कामर्शियल कनेक्शन के उपभोक्ता की ढाई हजार अतिरिक्त रिचार्ज होने के बावजूद 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
उपभोक्ता द्वारा जेई सहित स्थानीय कर्मचारियों के संज्ञान में बात लाए जाने के बाद भी सुविधा नहीं मिल सकी। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में एक माह के बकाए को लेकर स्मार्ट मीटर की विद्युत आपूर्ति कटने का सिलसिला जारी है। हताश उपभोक्ता अपने मीटर में बकाए के साथ एडवांस रिचार्ज करा रहे हैं।
विज्ञापन

विद्युत उपभोक्ता बुधई, मोहम्मद ताल्हा, मेहरुन्निशा, मेराज अहमद, बदरुद्दीन आदि का कहना है कि नगर के काजीपुर तकिया बाजार स्थित एक गारमेंट उद्योग की लाइट एक एसएमएस के बाद कट गई। व्यापारी द्वारा तत्काल बिल भुगतान के साथ ढाई हजार के ऊपर एडवांस बिल जमा करा दिया गया। इसके बाद लाइट नहीं आई, तो घंटों इंतजार के बाद स्थानीय फीडर के जेई को जमा रसीद के साथ सूचना दी।
व्यापारी को बताया गया कि अभी थोड़ी देर में लाइट आ जाएगी, लेकिन देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई, जिससे कारखाने में पूरा दिन कार्य प्रभावित रहा और कामगार बैठे रहे। व्यापारी ने बताया कि पूरा दिन आपूर्ति बहाल न होने से हजारों का नुकसान उठाना पडा।
विज्ञापन

वर्तमान में इस तरह के कई मामले सामने आ रहे हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं में स्मार्ट मीटर की व्यवस्था के प्रति रोष है।
इस संबंध में अवर अभियंता रवि यादव ने बताया कि ऑनलाइन भुगतान में कभी-कभी क्लियर होने में देरी हो जाती है। ज्यादातर मामलों में भुगतान करने पर तत्काल बिजली चालू हो जाती है। यदि किसी उपभोक्ता को दिक्कत है तो उसे सही करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें