फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीएपी की किल्लत से बढ़ी किसानों की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। तहसील क्षेत्र में इस बार कम बारिश का खामियाजा भुगत रहे किसानों को अब डीएपी खाद के लिए भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है। धान की पैदावार में आई गिरावट का दंश झेल रहे किसानों को अब रवि की तैयारी से पूर्व डीएपी कि किल्लत से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मौके का फायदा उठाते हुए हैंसर, धनघटा, पौली, उमरिया बाजार, बंडा बाजार, आदि बाजारों में स्थित प्राइवेट दुकानदार ऊंची कीमत पर डीएपी की बोरी बेंच रहे है। क्षेत्र के बंडा बाजार, शनिचरा बाजार, घोरांग, हैंसर, धनघटा के किसान अजय सिंह, राम प्रताप चौधरी, राजेश यादव, रहमान, चन्द्रकेश आदि ने बताया कि सहकारी समितियों पर पहुंचने वाली खाद एक घंटें के भीतर खत्म हो जा रही है। घंटों लाइन में खड़ा रहने के बावजूद किसानों को खाली हाथ घर लौटना पड़ रहा है। किसानों ने कहा कि धान की कटाई के बाद अब खेतों में रवि फसलों की बुआई करनी है। लेकिन समय पर डीएपी न मिलने से किसानों को रवि की तैयारी में बाधा पहुंच रही है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि सहकारी समितियों में डीएपी खाद की कमी के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें