फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसहारा भाई-बहनों को सहारा दे रहे दानवीर

विज्ञापन
संतकबीरनगर के धनघटा में अनाथ हुए बच्चों की आर्थिक मदद करते समाजसेवी। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
बेसहारा भाई-बहनों को सहारा दे रहे दानवीर
विज्ञापन

धनघटा (संतकबीरनगर)। विकास खंड पौली के गौरापार गांव के बघौड़ा पुरवे में मां-बाप, दादा-दादी की मौत के बाद बेसहारा हुए बच्चों की मदद करने का सिलसिला जारी है। ‘अमर उजाला’ की खबर को पढ़कर समाजसेवी अनाथ बच्चों के घर पहुंच कर उनकी मदद कर रहे है। बृहस्पतिवार को समाजसेवी नित्यानंद यादव ने बच्चों की आर्थिक मदद की।
विज्ञापन

बघौड़ा गांव निवासी कन्हैया और उनकी पत्नी गायत्री, पिता नागेंद्र और माता लालमती की मौत चार माह के अंदर गंभीर बीमारी से हो गई। कन्हैया की बड़ी बेटी कुमकुम 11 वर्ष समेत पांच भाई-बहन अनाथ हो गए। अनाथ बच्चों की दयनीय दशा के संबध में ‘अमर उजाला’ ने 25 नवबंर से खबर प्रकाशित करने का अभियान शुरू किया। खबर पढने के बाद दानदाता अपने को बच्चों की मदद करने से रोक नहीं पा रहे हैं और उनके घर पहुंच कर उनकी आर्थिक मदद कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को समाज सेवी नित्यानंद यादव अनाथ बच्चों के घर पहुंचकर उनका आर्थिक सहयोग करते हुए कहा कि वह बच्चों की मदद यथा संभव हर समय करते रहेगें। अमर उजाला ने ऐसे बच्चों की मदद करने का अभियान चलाकर सरानीय काम किया है। इस मौके पर गौरापार के प्रधान रामसागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें