फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क पर बिजली के पोल से हादसे का खतरा, हटवाने की मांग

विज्ञापन
मलौली पेट्रोल पंप के पास राम जानकी मार्ग पर लगा बिजली का पोल
विज्ञापन
धनघटा। राम जानकी मार्ग पर मौजूद कई गैरजरूरी विद्युत पोल के कारण राहगीरों की यात्रा मुश्किल हो गई है। सड़क तो चौड़ी कर दी गई है लेकिन निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया है। अधूरी सड़क के बीच में गैरजरूरी पोल आने की वजह से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सतर्कता के अभाव में कभी भी दुर्घटना हो सकती है। लोगों ने पोल हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

जनपद में राम जानकी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य करीब दो वर्षों से चल रहा है। अभी तक सिरसी के पास सड़क का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। सड़क तोड़कर अधूरी छोड़ दी गई है, जगह-जगह बने गड्ढे यात्रियों की परेशानी का सबब बने हुए हैं। मलौली में पेट्रोल पंप के पास सड़क की पटरी पर लगाया गया बिजली पोल राहगीरों के लिए चिंता का सबब बन गए हैं। प्रशासन ने इन पोल को हटाया नहीं है। हैसर में भी सड़क की पटरी पर बिजली पोल खतरे का सबब बने हुए हैं। रमजान, नूरुद्दीन, रामभरोस, सुरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार व अन्य का कहना है कि सड़क के किनारे लगे हुए विद्युत पोल दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है। राहगीरों का कहना है कि विद्युत का पोल हटाया जाना बहुत ही जरूरी है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। राष्ट्रीय राजमार्ग के कंसलटेंट अमित कुमार त्रिपाठी का कहना है कि विद्युत पोल हटाने के लिए बिजली निगम के अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। जल्द ही विद्युत पोल हट जाएंगे।म
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें