फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पाइपलाइन डालकर छोड़ दीं क्षतिग्रस्त सड़कें

विज्ञापन
जनता मार्ग पास जल निगम द्वारा खोद कर छोड़ दी गईं सड़क।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद के विकास कार्यों में विभागों के बीच में आपसी समन्वय का अभाव दिखाई दे रहा है। शहर के कई मुहल्लों में नगर पालिका प्रशासन इंटरलॉकिंग कार्य करवा रहा है। इसी इंटरलॉकिंग को खोदकर जल निगम पाइप लाइन बिछा रहा है।
विज्ञापन

इस वजह से सड़कें तो क्षतिग्रस्त हो रही हैं और राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। साथ ही सरकारी धनराशि का अपव्यय भी हो रहा है। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में इस समय इंटरलाकिंग आदि के कार्य कराए जा रहे हैं। साथ ही 100 करोड़ की पेयजल योजना पर भी काम चल रहा है। योजना के तहत घर-घर जलापूर्ति के लिए पाइप लाइनें बिछाई जा रही हैं। नगर पालिका इंटरलॉकिंग कर रास्तों की दशा सुधार रहा है तो जल निगम सड़कों को खोदकर पाइप लाइन बिछा दे रहा है।
पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़कों की सही तरीके मरम्मत करने की बजाए कामचलाऊ तरीके से उन्हें ढंक दिया जा रहा है। इस वजह से स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

शहर के जनता मार्ग में पटरियों पर इंटरलॉकिंग कराया गया है। एक तरफ की इंटरलॉकिंग को पाइप लाइन बिछाने के नाम पर उखाड़ दिया गया है। बगल में इंटरलॉकिंग की ईंटें छोड़ दी गई हैं। रास्ते में बिखरी ईंटों की वजह से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ऐसी ही स्थिति डायट के पास भी है यहां पर भी पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क तोड़ दी गई है। शहर के अन्य मोहल्लों में भी इसी प्रकार की स्थिति हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें