फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रांग साइड में चलने पर रोजाना कार्रवाई...सुधार नहीं

Mon, 06 Jan 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में हर रोज लगभग 30 रांग साइड वाहनों का चालान हो रहा है, फिर भी लोग सुधर नहीं रहे हैं। खलीलाबाद शहर में वर्तमान में गलत दिशा से लोग वाहनों को चला रहे हैं। इसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। गलत दिशा से घुसकर बड़े वाहन जाम की स्थिति पैदा कर देते हैं। जिसे खुलवाने के लिए पुलिसकर्मियों के भी जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर के तमाम प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस निगरानी करती है। यही नहीं पुलिस टीम लोगों को यातायात नियम के प्रति जागरूक करने के साथ ही ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करती है, इसके बाद भी लोगों में सुधार नहीं हो रहा है। शहर के कई स्थानों पर गलत दिशा से लेकर वाहन गुजरने का दौर चल रहा है। पुलिस के सामने से ही वाहन चालक वाहन लेकर गुजरते हैं, उनको पुलिस और यातायात नियम का कोई खौफ नहीं दिखाई देता है।
सिर्फ वर्ष 2024 के आंकड़ों पर गौर करें तो हर रोज यातायात पुलिस ने प्रतिदिन लगभग 30 वाहनों को गलत दिशा से लेकर जाने के आरोप में चालान काटा है। पूरे वर्ष में पुलिस ने सिर्फ फरवरी माह में ही सुस्ती दिखाई है बाकी के महीनों में 300 से ज्यादा वाहनों पर हर महीने कार्रवाई की है। वर्ष 2024 में यातायात पुलिस ने कुल 3696 वाहनों का गलत दिशा से लेकर आने के मामले में कार्रवाई की।ष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें