खलीलाबाद शहर के मुस्तफा मार्केट के समीप एक चाय की दुकान में रविवार को सिलेंडर की पाइप में अचानक आग लग गई। इससे अफरा तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह से पाइप से आग बुझाया। तब जाकर लोगों ने चैन की राहत की सास ली। इस दौरान फायर ब्रिगेड के लोग भी मौके पर पहुुंच गए थे।
जानकारी के मुताबिक भिटवा टोला निवासी अख्तर की चाय की दुकान मुस्तफा मार्केट के समीप है। वह रविवार की सुबह अपनी दुकान पर चाय बना रहा था। इसी दौरान सिलेंडर की पाइप में आग लग गई। दुकान पर बैठे लोग पाइप में आग लगने की सूचना पर भागने लगे। देखते ही देखते अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना फायर सर्विस को दे दी। आस पास के लोगों ने बालू और पानी डालकर पाइप में लगी आग को बुुझाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सास ली। आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई।