मगहर। मगहर हाईवे स्थित कुईकोल मोड़ के पास रविवार को खलीलाबाद से गोरखपुर की तरफ जा रही कार की ठोकर लगने से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची मगहर पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल ने बताया कि गोरखपुर जिले के हरपुर क्षेत्र के सूरस देवरिया गांव निवासी प्रेम प्रकाश पांडेय (52) पुत्र नंद किशोर खलीलाबाद क्षेत्र के बड़गो स्थित पेट्रोल पंप पर ड्यूटी करके साइकिल से घर जा रहे थे। वह हाईवे स्थित कुईकोल मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि खलीलाबाद से गोरखपुर की तरफ जा रही कार सवार ने ठोकर मार दिया।