कांटे। कोतवाली क्षेत्र हाईवे स्थित जिगना क्रॉसिंग के समीप शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर आसपास के ग्रामीण जुट गए और पुलिस को सूचना दी। पृथ्वीराज (40) पुत्र राम कृपाल निवासी कुर्थिया थाना कोतवाली किसी कार्य से बस्ती जिले के मुंडेरवा बाजार से साइकिल से आ रहे थे। अभी वह जिगना क्रॉसिंग पर पहुंचे ही थे कि वाहन ने चपेट में ले लिया। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। संवाद