संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। नगर पंचायत मगहर के तेली टोला निवासी युवक साइबर ठगी का शिकार हुआ है। उसके खाते से जालसाजों ने चौदह हजार उड़ा दिए। युवक ने साइबर सेल में शिकायत की है।
तेली टोला निवासी मोहम्मद असद पुत्र अब्दुल अहद ने बताया कि उसका बचत खाता भारतीय स्टेट बैंक की शाखा मगहर में है। रविवार को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर बैंक अधिकारी बन कर जालसाजों ने फोन किया। फोन उठाने पर ओटीपी मांगी। नींद में होने के कारण ओटीपी दे दी। इसका फायदा उठा कर जालसाज ने उनके खाते से लगभग चौदह हजार रुपये निकाल लिए।