सेमरियावां। दुधारा क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग पर मूडाडीहा बेग पास सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गई।
दुधारा क्षेत्र के बाघनगर बाजार निवासी सलमान अहमद का बेटा 16 वर्षीय सईद अहमद चैनपुरवा में दसवीं कक्षा में पढ़ता था। छात्र सईद अहमद सोमवार को लगभग नौ बजे स्कूल जा रहा था। मूड़डीहाबेग के पास चैनपुरवा मोड़ पर पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा से गुजरे ट्रक ने छात्र को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन घायल को इलाज के लिए लखनऊ ले गए। लखनऊ में इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई। एसओ अनिल कुमार दूबे ने बताया कि घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद