फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीवीओ की जांच में तीन गोवंश मिले बीमार

Sat, 31 Aug 2024 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम ने प्रकाशित खबर का लिया संज्ञान, तत्काल जांच का दिया निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अमर उजाला में प्रकाशित खबर गोशाला बदहालः चारे की व्यवस्था, न चिकित्सा की को संज्ञान में लिया और सीवीओ को जांच के लिए भेजा। सीवीओ ने कोचरी पहुंच कर जांच की और डीएम को रिपोर्ट सौंपने की बात कही है।

बता दें कि पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य बौद्ध अरविंद सिंह पटेल ने शुक्रवार को कचरी व कटया स्थित गोशाला का निरीक्षण किया था। जहां परकाफी कमिया मिली थी। अमर उजाला ने 31 अगस्त के अंक में गोशाला बदहालः चारे की व्यवस्था, न चिकित्सा की शीर्षक से खबर प्रकाशित किया। इसके बाद डीएम ने खबर कासंज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ सुजीत कुमार सिंह गोवंश आश्रय स्थल कोचरी कटया हैंसर बाजार एवं कठैचा नाथनगर का स्थलीय सत्यापन किया। उन्होंने बताया कि स्थलीय सत्यापन में उल्लिखित गो-आश्रय स्थल पर भूसा एवं चोकर की अनुपलब्धता नही पाई गई। उक्त आश्रय स्थल के ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया कि गोवंश के खाने हेतु पशु आहार की उपलब्धता सुनिश्चित कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आश्रय स्थल कटया में तीन गोवंश बीमार थे जिसके नियमित चिकित्सा एवं गोवंशो में शत-प्रतिशत ईयर टैग लगाए जाने हेतु पशु चिकित्साधिकारी हैंसर बाजार को निर्देशित किया गया। केवल आश्रय स्थल कोचरी में हरे चारे की उपलब्धता नही है, जिस हेतु खाली पड़े 2.5 बीघा भूमि पर हरे चारे की बुआई हेतु ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया। समस्त गो-आश्रय स्थलो पर केयर टेकर की पर्याप्त उपलब्धता है। गो-आश्रय स्थलों पर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया। सभी गोवंशो को स्वस्थ्य रखने हेतु प्रति गोवंश प्रतिदिन एक किग्रा पशु आहार खिलाये जाने हेतु ग्राम पंचायत सचिव एवं केयर टेकरों को निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें