मगहर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती कलाकार-संवाद
मगहर। कबीर मगहर महोत्सव के उद्घाटन पर बुधवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत गया। कार्यक्रम की शुरुआत कम्पोजिट विद्यालय बकहा के बच्चों ने सरस्वती वंदना ..या कुदेंदु तुषार हार धवला..., ..तेरी वीणा की बन जाऊं तार ऐसा दे मुझको वरदान...प्रस्तुत कर की। इसके बाद राजकीय पीएम श्री बालिका इंटर काॅलेज के विद्यार्थियों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की।
पीएम श्री बालिका इंटर काॅलेज की छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति गीत ...विश्व प्रेम की ओढ़ चदरिया..और प्राथमिक विद्यालय उसका कला की बच्ची ने भाव नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। उसके बोल थे ...बड़ा नीक लागे देशवा के माटी..। इसके बाद नृत्य भाव के साथ योगा पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अब बारी थी पुनः पीएम श्री बालिका इंटर काॅलेज खलीलाबाद के बच्चों ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवापार के बच्चों ने इंडिया नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों की प्रस्तुति पर लोगों ने खूब तालियां बजाईं। राजकीय विद्यालय बघौली के छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत ...स्वागतम, सांसों की सरगम गाए, सुस्वागतम... सुनाकर लोगों को आनंदित किया। राजकीय बालिका इंटर काॅलेज के बच्चों ने ...विश्व प्रेम की ओढ़ चदरिया...पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर भाव विभोर कर दिया्र। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप त्रिपाठी व स्वीटी सिंह ने किया।
0
स्काउट गाइड की लगी डयूटी
मगहर। कबीर मगहर महोत्सव में दर्शकों और श्रोताओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए डीआईओएस के निर्देशन व जिला स्काउट कमिश्नर डाॅ. राकेश सिंह, जिला कमिश्नर गाइड निशा यादव के संयोजन व जिला संगठन आयुक्त रमेश यादव के नेतृत्व लगभग 50 स्काउट-गाइड अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं।