फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 30 May 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सरयू नदी के बिड़हर घाट पर स्नान करते श्रद्धालु।संवाद
विज्ञापन
धनघटा। गंगा दशहरा के पर्व पर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। इस मौके पर मंदिरों में पूजा पाठ करके लोगों ने मंगल कामना की।
विज्ञापन

गंगा दशहरा का पर्व मंगलवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। गंगा दशहरा इस बार जेष्ठ मास का अंतिम मंगलवार को होने के कारण अति फलदाई माना जा रहा है। मंगलवार को भोर में ही श्रद्धालु सरयू नदी के विभिन्न तटों पर पहुंचना शुरू कर दिए। प्रमुख रूप से श्रद्धालुओं ने बिडहर घाट पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई। इस मौके पर लोगों ने नदी के किनारे अन्न, वस्त्र, घड़ा, छाता, सत्तू, फल आदि दान किया। गंगा दशहरा के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ मुखलिसपुर में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर गायत्री महामंत्र जाप किया। उसके बाद यज्ञशाला में पहुंचकर यज्ञ किया। इस मौके पर गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य अर्जक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि गंगा दशहरा के अवसर पर ही मां गंगा धरती पर जनकल्याण के लिए अवतरित हुई। आज के दिन का वैज्ञानिक कारण यह भी है कि आज के दिन से नदियों के जलस्तर में वृद्धि होना शुरू हो जाता है।
विज्ञापन

इस मौके पर विद्यावती शर्मा, महेश, त्रिपुरारी, संतलाल, रामकेश, अयोध्या आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें