फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: साधना का पूर्ण पर्व है गुरु पूर्णिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व गायत्री शक्तिपीठ मुखलिसपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर मौजूद गायत्री परिजन गायत्री मंत्र का जाप करके लोकमंगल का कामना की।
विज्ञापन

शक्तिपीठ के मुख्य आयोजक आचार्य सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि यह दिवस सभी के अंदर सद्गुरु भक्ति, समर्पण, अनुशासन, आज्ञाकारी एवं सम्मान बढ़ाने की भावना को जगाने बढ़ाने वाला है। यह दिवस शिव के साधना का भी पूर्ण दिवस है। उन्होंने कहा कि शिष्य जो गुरु से कृपा की अपेक्षा करता है, उसी तरह गुरु भी शिष्य को सद मार्ग पर चलने वाला चाहते हैं।
विज्ञापन

गुरु की ही कृपा से हम अंधकार से उजाले की ओर बढ़ सकते हैं। गुरु कृपा से ही तत्वज्ञान, आत्मबोध, ईश्वर कृपा सभी सुलभ और सहज हो पाती है।
इस मौके पर तहसीलदार रत्नेश तिवारी, विद्यावती देवी शर्मा, त्रिशूलधारी, त्रिपुरारी, महेश, संतलाल, रामकेश, सुनील आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें