फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान हत्याकांड : अज्ञात में दर्ज केस से आरोपियोंं के करीबी भयभीत

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। चार दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के नौहट गांव के प्रधान की चुनावी रंजिश में कुछ लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। वारदात में शामिल पांच आरोपी अभी तक जेल भेजे जा चुके है। इधर दर्ज केस में अज्ञात आरोपियों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई, वहीं इससे आरोपियों के करीबियों में भय समाया हुआ है।
विज्ञापन

नौहट गांव के प्रधान कौशल चौधरी की बृहस्पतिवार को चुनावी रंजिश की वजह से आरोपियों ने पीट कर घायल कर दिया था। जिला अस्पताल से रेफर किए जाने पर परिजन पहले घायल प्रधान को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए। बाद में वहां से एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह प्रधान की मौत हो गई। पीड़ित पत्नी प्रमिला देवी ने तीन नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नाराज ग्रामीणों ने एसपी आवास के पास मेंहदावल- खलीलाबाद मार्ग को पांच घंटे जाम कर दिया था।
पुलिस के 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर ग्रामीण मान गए थे। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी हरेंद्र चौधरी, चंद्रशेखर चौधरी और परमात्मा चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शनिवार को पीड़ित पत्नी ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र देकर कुछ और आरोपियों का नाम बताया। पुलिस ने वारदात में शामिल दो और आरोपी महुली क्षेत्र के मेहनिया निवासी आलोक चौधरी उर्फ गोलू और खरवनिया खुर्द निवासी सुप्रभमणि तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी की गठित चार टीमें अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

इधर अज्ञात में दर्ज केस की वजह से आरोपियों के करीबियों में भय है। आरोपी के कई करीबियों ने घर छोड़ दिया है। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि प्रधान की हत्या में शामिल दो और आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पुलिस किसी निर्दोष को परेशानी नहीं करेगी, लेकिन हत्या में शामिल आरोपी पुलिस से बच नहीं पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें