फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया

Sat, 24 Jun 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
गौंड विकास संस्था कार्यालय गोंड़ विरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाते हुए।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद स्थित गोंड विकास संस्था कार्यालय पर शनिवार को महारानी दुर्गावती का 459 वां बलिदान दिवस मनाया गया। इस दौरान महारानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष केके निर्भीक ने कहा कि हम सबकी प्रेरक महारानी दुर्गावती हैं। उन्होंने आन-मान-शान की मर्यादा रखते हुए आज ही के दिन वीरगति प्राप्त की। आज गोंड समाज के लिए यह ऐतिहासिक दिवस है। प्रत्येक गोंड परिवार को अपने घर में महारानी दुर्गावती का चित्र लगाकर नमन करना चाहिए। गोंड समाज का झंडा अपने-अपने घर पर लगाएं। आने वाली पीढ़ी को वीरांगना महारानी दुर्गावती के बारे में बताएं। तभी गोंड समाज का उदय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष-प्रेमसागर गोंड, सुनील गोंड, अरुण कुमार, मोहन गोंड, अवधेश कुमार धुरिया, स्नेहलता धुरिया, मनीषा गोंड, रातराज गोंड, सुभाष चंद्र गोंड, हरिशंकर गोंड, वीवी विद्यार्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें