संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश प्रयोगशाला सहायक एसोसिएशन के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को प्रयोगशाला सहायकों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान लंबित प्रोन्नति, वेतन विसंगति को दूर करने के साथ ही अनियमित स्थानांतरण बंद करने की मांग की।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय गुप्त ने कहा कि शासनादेश होने के छह वर्षों बाद भी प्रयोगशाला सहायकों को वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक एवं लैब टेक्नीशियन पद पर प्रोन्नति नहीं किया जा रहा है। महानिदेशक के जरिये अनावश्यक बिलंब किया जा रहा है। इससे जनपद के समस्त प्रयोगशाला सहायक संवर्ग के कार्मिकों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने सरकार से मांगें पूरी किए जाने की मांग की है। इस दौरान जिला मंत्री अजय कुमार यादव समेत अन्य मौजूद रहे।