फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्लास्टिक के स्थान पर जूट के बैग का उपयोग सराहनीय

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भारतीय स्टेट बैंक आरसेटी की तरफ से संचालित 13 दिवसीय जूट प्रोडक्ट उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हुआ। इस दौरान वरिष्ठ संकाय सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने प्रशिक्षणार्थियों में प्रमाणपत्र वितरित किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ संकाय सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि दैनिक जीवन में जूट का सामान बहुत उपयोगी साबित हो रहा है। प्लास्टिक से वातावरण में होने वाली हानि से बचने के लिए जूट का बैग प्लास्टिक के स्थान पर उपयोग करना सराहनीय कदम है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों ने पूरे मनोयोग से सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उन्होंने सभी को भविष्य में साइबर फ्रॉड से बचने एवं किसी भी व्यक्ति को अपना व्यक्तिगत पासवर्ड नहीं देने को लेकर सचेत किया।
साथ ही प्रशिक्षुओं को भविष्य में सफल उद्यमी बनने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कार्यालय सहायक सलीम अंसारी, सुरेश कुमार, आरती गुप्ता, आरती, अर्चना, प्रियंका, छाया, रोशनी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें