फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीर का दर्शन मात्र से मन को मिलती है शांति: अविनाश राय खन्ना

Mon, 05 Jun 2023 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने कबीर की समाधि व मजार पर मत्था टेका।संवाद
विज्ञापन
मगहर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने सोमवार को सद्गुरु कबीर की परिनिर्वाण स्थली पहुंचकर समाधि व मजार का दर्शन किया। उन्होंने कहा कि कबीर के दर्शन करने मात्र से मन को शांति मिलती है। कबीर ने सभी धर्मों के सम्मान की बात कही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कबीर ने हमेशा कुरीतियों, आडंबरों, ऊंचनीच का विरोध करने के साथ जातपात व बाह्य आडंबरों का विरोध किया है। उनके दोहों से यह बात स्पष्ट हो जाती है। उनकी वाणी को आत्मसात करने से जीवन सफल हो सकता है।
इस मौके पर महंत विचार दास ने स्वागत करने के साथ ही उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही कबीर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कबीर निर्वाण स्थली पर विकास कार्यों काे भी देखा। इस दौरान पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य दुर्गा राय, पूर्व चेयरमैन संगीता वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, कौशलेंद्र सिंह दीपू, अमर राय, गणेश पांडेय, नन्हें सिंह, अतुल श्रीवास्तव, गौरव निषाद, संदीप वर्मा, अत्रेश श्रीवास्तव, प्रदीप गुप्ता, विजय तिवारी, मुन्ना अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें