मगहर में कबीर समाधि का दर्शन करते डीएम ।संवाद
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने शनिवार को मगहर स्थित संत कबीर परिनिर्माण स्थली पर पहुंचकर संत कबीर दास की मजार पर माथा टेका और मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने सद्गुरू कबीर समाधि मंदिर में दर्शन करते हुए जनपद की उन्नति, खुशहाली एवं प्रगति की कामना की।डीएम ने मगहर के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास को और आकर्षक बनाने के लिए कबीर चौरा के महंत विचार दास से चर्चा की। संवाद