फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मियों को असलहा सटाकर 3.53 लाख रुपये लूटे

Sun, 10 Sep 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संत कंबीर नगर

सार

महुली क्षेत्र में नाथनगर-महुली- बस्ती मार्ग पर कुशहवा बाजार में इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप है। रविवार की रात पौने नौ बजे बाइक सवार चार बदमाश पहुंचे और दो कर्मचारियों की कनपटी पर असलहा सटा दिए।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनघटा संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के कुशहवा बाजार में रविवार देर शाम बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मियों की कनपटी पर असलहा सटाकर 3.53 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बाइक सवार बदमाश बस्ती की ओर भाग गए। सूचना पर महुली पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन


महुली क्षेत्र में नाथनगर-महुली- बस्ती मार्ग पर कुशहवा बाजार में इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप है। रविवार की रात पौने नौ बजे बाइक सवार चार बदमाश पहुंचे और दो कर्मचारियों की कनपटी पर असलहा सटा दिए। कार्यालय में कैश गिन रहे मैनेजर से मेज की डिकी में रखा 3. 53 लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद बदमाश बस्ती की ओर भाग गए। घटना से पेट्रोल पंप कर्मी सहम गए। बाद में पीड़ित पेट्रोल पंप के मैनेजर सर्वेश कुमार ने घटना की सूचना पुलिस को दिया।

सूचना पर महुली एसओ भगवान सिंह,एसएसआई अमित कुशवाहा आदि मौके पर पहुंच गए और पीड़ित पंप कर्मियों से पूछताछ की घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस पेट्रोल पंप पर लगे और आस-पास बाजार में सीसीटीवी कैमरे का फुटेज जुटाने जुट गई। प्रभारी एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताय कि पंप के मैनेजर सर्वेश कुमार ने 3 .53 लाख रुपये लूट लेने की सूचना पुलिस को दी। लुटेरों की संख्या चार बताई। चारों बदमाश अपाची से थे और उनकी उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई है।बदमाश वारदात के बाद बस्ती की ओर भाग गए। पुलिस तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेंगी। घटना के पर्दाफाश के लिए महुली एसओ के अलावा एसओजी टीम को भी लगा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें