फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

Thu, 08 May 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के ग्राम घोरही में पांच दिन पूर्व अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई थी। शुक्रवार को पुलिस मृतक के भाई की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही, गैर इरादतन हत्या की धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के ग्राम गायघाट निवासी प्रमोद सिंह पुत्र जय चन्द्र सिंह पुलिस तहरीर में बताया कि पांच दिन पूर्व उनका भाई अशोक सिंह बाइक से खलीलाबाद जा रहा था। धनघटा-नाथनगर मार्ग पर पहुंचते ही लापरवाही पूर्वक एक वाहन चालक द्वारा अशोक सिंह की बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे अशोक सिंह की मौत हो गई। पुलिस तहरीर के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें