फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: माघ मेला जाने वालों की भीड़, रवाना हुईं 27 बसें

विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास पर प्रयागराज जाने के लिए बस पर चढ़ने को लेकर लगी भीड़ -संवाद
विज्ञापन
- खलीलाबाद, मेंहदावल व मुखलिसपुर से बड़ी संख्या में प्रयागराज गए श्रद्धालु
विज्ञापन

- बस खड़ा होने वाले स्थानों पर रही यात्रियों की भारी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्रयागराज में माघ मेला मौनी अमावस्या के स्नान पर्व को देखते हुए जिले से शनिवार को समाचार लिखे जाने तक 27 बसें श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हुईं। मेंहदावल बाईपास पर प्रयागराज जाने के लिए बसों में भीड़ रही। इसके अलावा अभी भी 10 से 15 बसों के और जाने की संभावना है।
मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज के नीचे, मेंहदावल रोडवेज बस अड्डा एवं मुखलिसपुर बस अड्डा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज के लिए रवाना हुए। बस खड़ी होने वाले स्थान पर श्रद्धालुओं की भीड़ जमा रही। वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए परिवहन निगम के कर्मचारी और बसों का प्रबंध कर यात्रियों को प्रयागराज भेजने की व्यवस्था में जुटे रहे। वहीं एक दिन पूर्व शुक्रवार को जिले से 26 बसों में श्रद्धालु प्रयागराज के लिए परिवहन निगम की बस से गए।
विज्ञापन

माघ मेला प्रयागराज में मौनी अमावस्या का स्थान रविवार को होना विद्वानों के द्वारा बताया जा रहा है। मौनी अमावस्या के दिन शाही स्नान का धार्मिक व आध्यात्मिक महत्व सबसे अधिक माना जाता है। विद्वानों के अनुसार माघ के महीने में पवित्र नदियों का जल अमृत के समान हो जाता है। विशेषकर इस दिन संगम में स्नान करने से करोडों गायों के दान के बराबर पुण्य प्राप्त होने की मान्यता है। इसके वजह से इस दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ प्रयागराज में स्नान करने के लिए पहुंचती है।
इसके लिए परिवहन विभाग की तरफ से काफी पहले से ही तैयारी किया जाता है। प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन की सुविधा के लिए परिवहन निगम की तरफ से जिले के लिए 30 बसों का आवंटन पहले ही किया गया है। मेंहदावल व खलीलाबाद से 5-5 व मुखलिसपुर से 20 बस की व्यवस्था किया गया था। जिनसे श्रद्धालु प्रयागराज के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिले के तीनों स्थानों से 26 बसें यात्रियों को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुईं। वहीं शनिवार को 27 बसें जा चुकी हैं, और अभी जिले से लगभग 15 बसों के और जाने की संभावना है। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है।
-टीएन दूबे, प्रभारी, अस्थायी बस अड्डा, खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें