नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम में दवा लेने के लिए जुटे मरीज-संवाद
संतकबीरनगर। रविवार को उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला में ज्यादातर मरीज खांसी, पेट दर्द, शुगर, बीपी, सांस और बुखार से पीड़ित मिले। इस दौरान स्किन के 225, बुखार के 64, शुगर के 104, सांस संबंधी बीमारियों के 108 मरीजों ने इलाज कराया।
17 मरीजों में मलेरिया के लक्षण मिलने पर उन्हें जांच के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। पांच मरीजों की स्थिति गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जन आरोग्य मेला में 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 1351 मरीजों का इलाज कर दवा वितरित की गई।
उप नगरीय स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम पर इलाज कराने वालों में सबसे अधिक संख्या महिलाओं की रही। स्किन, पेट दर्द, बुखार, घुटने में दर्द, उल्टी-दस्त के साथ ही ब्लड प्रेशर के मरीज भी पहुंचे मेले में पहुंचे। शिविर में जांच कराने आई संगीता, रूकमणि, विनोद व अन्य ने बताया कि उन्हें खांसी और बुखार आ रहा है। चिकित्सक ने मरीजों का इलाज कर दवा वितरित की। डॉ. श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 102 मरीजों की जांच कर दवा वितरित की गई। इस अवसर पर सुनीता ओझा, फार्मासिस्ट मनोज मिश्र व अन्य मौजूद रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसया बाजार में आयोजित आरोग्य मेला में 45 मरीजों ने इलाज कराया।
इस दौरान फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, शरद वर्मा, सौरभ यादव, विद्यासागर पाण्डेय, चंद्र कला व अन्य मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों में लगे शिविर में 1351 मरीजों का इलाज हुआ है। पांच मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।