फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बारिश से फसल खराब, कटाई मड़ाई लिए किसान परेशान

विज्ञापन
बारिश से गिरी गेहूं की फसल
विज्ञापन
धनघटा। बृहस्पतिवार की देर रात हुई बारिश और तेज हवा के कारण गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। फसलों के नुकसान से किसान काफी चिंतित हैं। जो किसान अभी तक कटाई-मड़ाई नहीं कर सके हैं उनकी चिंता बढ़ गई है। पशुओं के लिए भूसे का इंतजाम करने में किसान को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि गेहूं की कटाई के समय बारिश होने से काफी नुकसान हुआ है। अप्रैल महीने ही तेज बारिश की वजह से किसानों के खेत में गेहूं की खड़ी फसल गिर गई है। अब काटने में काफी परेशानी होगी। साथ ही पैदावार और गेहूं की गुणवत्ता भी प्रभावित होने की आशंका है। जिन किसानों ने खेत की कटाई कर गेहूं का बोझा बांधकर खेत में ही छोड़ दिया था उनकी फसल पूरी तरह से भीग चुकी है। कुछ खेतों में बोझा बारिश के पानी में तैरने लगा था।
कटाई-मड़ाई नहीं कर पाने वाले किसान तो परेशान हैं हीं। पशु पालने वाले किसान भी भूसे का इंतजाम नहीं होने की वजह से परेशान हैं। रामपाल, राजदेव, सुमित्रानंदन, शिव शंकर, बांकेलाल, दीनानाथ, सीताराम आदि किसानों का कहना है कि प्रशासन द्वारा भूसा निकालने पर प्रतिबंध लगाने की वजह से भूसा बनाने वाली मशीन का इस्तेमाल देरी से किया गया। सभी किसान भूसे का इंतजाम नहीं कर सके। बारिश ने उनकी समस्याएं बढ़ा दीं। अब फसल से भूसा कम मात्रा में निकलेगा। पहले तीन बीघा खेत से एक ट्राली भूसा निकलता था लेकिन अब 5 बीघा खेत से भी एक ट्राॅली भूसा निकलना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें