फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 27 करोड़ से बनेगा क्रिटिकल केयर ब्लॉक, जमीन चिह्नित

Tue, 26 Dec 2023 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। वर्ष 2023 के आखिरी माह दिसंबर में जिले को बड़ी सौगात मिल गई है। जिला अस्पताल में क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनेगा। इसके लिए 27 करोड़ रुपये अवमुक्त हुए हैं। इसके बनने से गंभीर मरीज अब रेफर नहीं होंगे। चार मंजिला इस ब्लॉक में अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। चिकित्सकों की तैनाती के साथ ही सभी प्रकार की मशीनें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

जिले में जिला अस्पताल व सात सीएचसी हैं। ऐसे में गंभीर मरीज गोरखपुर या फिर लखनऊ रेफर कर दिए जाते है। मरीजों को होने वाली असुविधा को देखते हुए डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने शासन को क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण का प्रस्ताव भेजा था। इसकी मंजूरी मिल गई है। इसके निर्माण के लिए सीएमओ ने जिला अस्पताल परिसर में जमीन चिह्नित कर लिया है ।
यह जमीन सीएमओ कार्यालय के बगल व जिला अस्पताल के बीच में है, ताकि मरीज जिला अस्पताल के बाद वहीं पर भर्ती किए जा सकें। 27 करोड़ रुपये से बनने वाले चार मंजिला भवन में लिफ्ट की भी सुविधा होगी। करीब 35 कमरों का यह भवन होगा। इसमें आईसीयू, आइसोलेशन बेड के अलावा वेंटिलेटर व ऑक्सीजन जैसी सुविधाएं भी होंगी। साथ ही, गंभीर रूप से अस्वस्थ मरीजों का इलाज किया जाएगा। इसके लिए अलग से चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी और सभी प्रकार की जांच सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

यह अस्पताल के अन्य हिस्सों से अलग है। इसमें सामान्य चिकित्सा, पीआईसीयू, गहन नर्सिंग देखभाल, हृदय गति, श्वास और रक्तचाप जैसी चीजों की निरंतर निगरानी की जाएगी। क्रिटिकल केयर ब्लॉक में काम करने वाले चिकित्सकों, नर्सों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जाएगा।


क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाया जाना है। इसके लिए जमीन चिह्नित हुई है। इस ब्लॉक के निर्माण में 27 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह चार मंजिला इमारत होगा और अत्याधुनिक सुविधाएं हाेंगी।
विज्ञापन

-डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें