घोरावल । घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कुंडा गांव निवासी एक व्यक्ति को मानव तस्करी मामले में गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक मानव तस्करी मामले में कुंडा गांव निवासी बाबूलाल पुत्र कृपाल को रविवार को गिरफ्तार किया गया। घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि दिसंबर 2017 में गांव की किशोरी को राजस्थान में बेच दिया गया था। इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर बाबूलाल को आरोपी बनाया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। उसकी तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। मुखबिर की सूचना रविवार की दोपहर घोरावल कस्बे के प्राइवेट बस स्टैंड के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।