फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या, शव भट्ठे के पास मिला

Sun, 10 Jul 2016 11:58 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
शव मिलने की सूचना पर पहुंची टीम जांच करती हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धनघटा क्षेत्र के भक्ता गांव के पास स्थित एक ईंट भट्ठे के पास रविवार को युवक का शव मिला। मृतक के मोबाइल से शव की पहचान गोरखपुर जिले के बड़हलगंज क्षेत्र के तिड़हनी गांव के अवसर घाट निवासी 30 वर्षीय रणजीत यादव पुत्र रामराज यादव के रूप में हुई। पिता ने ही शव की पहचान की। वहीं शरीर कई स्थानों पर चाकू से चोट मिले हैं, इस आधार पर आशंका जताई जा रही है कि चाकू घाेंपकर युवक की हत्या की गई है। 
विज्ञापन


रामराज यादव ने बताया कि उसका बेटा रणजीत यादव दिल्ली में एक प्राईवेट कंपनी में काम करता था। 15 दिन पहले वह घर आया था। नौ जुलाई की सुबह रणजीत घर से यह कह कर निकला कि वह बांसगांव थाना क्षेत्र के बड़नी गांव निवासी अपने दोस्त सत्येंद्र गुप्ता के भाई की शादी में शरीक होने जा रहा है।

रविवार को बेटे का शव धनघटा क्षेत्र के भक्ता गांव के पास लाश मिलने की सूचना मिली। बेटे के शरीर पर जगह- जगह चाकू और धारदार हथियार के चोट के निशान देख पिता ने हत्या की आशंका जाहिर की। एसओ ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज करके जांच पड़ताल की जा रही है। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मामले के पर्दाफाश के लिए एसओ को निर्देश दिया।
विज्ञापन


धनघटा कैसे पहुंचा रणजीत ः बांसगांव से बेलघाट क्षेत्र में रणजीत को बारात में शामिल होना था। आखिर कैसे वह धनघटा क्षेत्र में भक्ता गांव के पास पहुंच गया। हत्या का मोटिव क्या है और हत्यारे कौन थे ,यह सवाल किसी की समझ में नहीं आ रहा है। एसओ एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि रणतीज के दोस्त सत्येंद्र गुप्ता से पूछताछ की जा रही है। सत्येन्द्र ने पूछताछ में बताया कि उसके घर से एक बोलेरो में सवार होकर रणजीत बेलघाट जा रही बारात में  जाने के लिए निकला था। इसके अलावा सत्येन्द्र कोई जानकारी नही दे पा रहा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें